भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में सोमवार को शुरू हुए दो दिवसीय सेमिनार में मीडिया की चुनौतियों पर मंथन शुरू हुआ।
सेमिनार का शुभारंभ करते हुए संस्थान के निदेशक प्रोफेसर चेतन सिंह ने कहा कि सेमिनार का विषय दि पावर आफ कम्यूनिकेशन - मीडिया, पब्लिक स्पेस एंड पार्टीसिपेटरी डेमोक्रेसी काफी विस्तृत है।
इस मंथन से मीडिया के क्षेत्र की चुनौतियों पर प्रकाश डलेगा और इनके समाधान की ओर बढ़ने का रास्ता भी मिलेगा। सेमिनार के संयोजक सुकुमार मुरलीधरन ने सेमिनार के महत्व पर प्रकाश डाला।
पहले दिन मीडिया के स्वामित्व के ट्रेंड, मीडिया में सेल्फ रेगुलेशन आज के दौर में काम कर रहा है या नहीं? और पत्रकारों के अधिकारों जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रिंट मीडिया के भविष्य, पेड न्यूज, आक्रामक पत्रकारिता, रेडियो पर खबरों के प्रसारण पर जारी रोक जैसे विषयों को भी प्रतिभागियों ने छुआ।
मंगलवार को सेमिनार का आखिरी दिन होगा। सेमिनार में प्रतिभागियों के अलावा संस्थान के फेलो और सहायक भी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर कई अहम मुद्दों को लेकर चरचा की गई तथा उनके समाधान पर सुझाव रखे।