हिमाचल के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट उत्तरी जोन के अंतिम मैच में दिल्ली ने सर्विसेज को 3 विकेट से पटखनी दे दी है। हांलाकि दिल्ली को जीत के लिए छोटा लक्ष्य मिला था मगर सहवाग गंभीर के खराब प्रदर्शन के चलते टीम को इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आखिरकार टीम तीन विकेट से ये मैच जीतने में कामयाब रही। पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिल्ली के इन दोनों बल्लेबाजों से प्रशंसकों को एक और बेहतर इनिंग की उम्मीद थी लेकिन दोनों तेज गेंदबाजों के आगे घुटने टेक गए। शुक्रवार को खेले गए इस मैच में दिल्ली ने सात विकेट खोकर 146 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।