सीमा ने अंडर-16 जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप तमिलनाडु में नवंबर-2016 में दो हजार मीटर दौड़ 6:27:13 मिनट, यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप हैदराबाद में तीन हजार मीटर दौड़ 9:56 मिनट और आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में 9:50 मिनट में पूरा कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भले ही सीमा प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी याद न सरकार को आई है और न ही जिला प्रशासन को। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर नाम चमकाने वाली सीमा के स्वागत को भी कभी कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही सरकार से कभी बधाई संदेश मिला।