फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल में मास्क बेचता पकड़ा सुरक्षा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डयूटी के दौरान रिसेप्शन पर खोल दी थी दुकान
विज्ञापन

मरीज ने वीडियो बना किया खुलासा, जांच के आदेश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना परिसर में एक सुरक्षा गार्ड ड्यूटी के दौरान मास्क बेचता हुआ पकड़ा गया। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जांच करवाने के आदेश दे दिए हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह की है जब अस्पताल के रिसेप्शन पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने अपनी डेस्क के अंदर मास्क छिपाकर रखे थे और आने-जाने वाले लोगों को 10 रुपये में बेच रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गार्ड की ड्यूटी अस्पताल के मुख्य रिसेप्शन पर थी। अस्पताल में बिना मास्क के एंट्री नहीं दी जा रही थी और इसी का फायदा उठाकर गार्ड ने निजी तौर पर मास्क मंगवाए थे तथा उन्हें बेचने लगा। मरीजों और तीमारदारों को जबरन मास्क खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। इस दौरान एक मरीज ने चुपचाप पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में गार्ड को डेस्क खोलकर मास्क निकालते और पैसे लेते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट करना शुरू कर दिए। लोगों ने बताया कि गार्ड लगातार आने वालों को रोककर मास्क के नाम पर परेशान कर रहा था और जब कोई मास्क नहीं होने की बात करता तो उसे वहीं से मास्क खरीदने को कहता। कुछ लोगों ने बताया कि गार्ड ने यह काम पहले भी कई बार किया है लेकिन सबूत न होने के कारण कुछ नहीं हुआ। चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि मामला सुबह की शिफ्ट के कर्मचारी का है। अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है और मामले की जांच बिठा दी है। जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें