डीजीपी ने दावा किया कि प्रदेश में पिछले वर्ष के मुकाबले हत्याओं की संख्या कम हुई है। पिछले साल 71 जबकि इस वर्ष 43 हत्याएं हुई हैं। रिश्वत के साथ पकड़े जा रहे पुलिस अधिकारियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि पुलिस अधिकारी भी ट्रैप हो रहे हैं।
डीजीपी मरडी ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड जल्द ही गिरफ्त में होगा। बीच में वह अपने रिश्तेदार के घर पर गया था। पुलिस ने रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा के नूरपुर में एसपी दफ्तर खोलने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले डीजीपी ने एसपी दफ्तर कांगड़ा में अपराध समीक्षा बैठक में भाग लिया।