किडनी ट्रांसप्लांट करने वाली टीम
सर्जिकल टीम में डॉ. वी. सीनु, डॉ. उमा कांत दत्त, डॉ. संदीप सिंह सेन, डॉ. आदर्श, डॉ. निखिल, डॉ. राहुल, डॉ. अंकित, डॉ. आकाश शामिल रहे। वहीं नेफ्रोलॉजी टीम में डॉ. संजय विक्रांत, डॉ. अजय जरियाल, डॉ. श्रीधर, डॉ. शायमा ने इस सर्जरी को पूरा किया। वहीं एनेस्थीसिया टीम में डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. सुनील, डॉ. पूजा, डॉ. वैजयंती टीम का हिस्सा रहे। ओटी स्क्रब नर्सिंग टीम में सोनल, अपूर्वा, निशा, ताबिया, अपरना, दीपक शामिल रहे।
किडनी ट्रांसप्लांट में शामिल विशेषज्ञों ने कहा कि कार्यकारी निदेशक डॉक्टर वीर सिंह नेगी के नेतृत्व में उन्हें प्रदेश के लिए बेहतर सेवाएं देने का प्रोत्साहन मिल रहा है। एम्स बिलासपुर भविष्य में भी ऐसी ही उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सफलता ने न केवल अस्पताल की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए आशा की किरण भी जगाई है।