वहां यात्रियों को बैठने में दिक्कत न हो इसके लिए जल्द ही बैंच लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऊना रेलवे स्टेशन से वर्तमान समय में सात रेलगाडिय़ां चलती हैं। रेलवे विभाग के साथ और रेलगाडिय़ों के विस्तारीकरण का मामला भी उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नंगल -ऊना से तलवाड़ा रेल लाइन का कार्य दौलतपुर चौक तक पूर्ण हो चुका है ,हिमाचल की सीमा तक निर्माण कार्य जारी है।
अनुराग ने कहा कि पंजाब में कुछ गांवों में भूमि अधिग्रहण को लेकर दिक्कत रही है उसको लेकर रेलवे विभाग ने पंजाब के अधिकारियों के साथ बात की है और इस मामले को पंजाब सरकार से भी उठाया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि तलवाड़ा से मुकेरियां तक के लिए भी अलग से रेल लाइन बिछाने के कार्य को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि रेल ट्रैक पर तेज गति के साथ रेल विस्तारीकरण का कार्य हो रहा है।
प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण हो और यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके। रेलवे अधिकारियों ने ऊना रेलवे स्टेशन पर होने वाले विस्तार कार्यों को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को विस्तृत जानकारी भी दी है। रेलवे विभाग के एडीआरएम कर्ण सिंह, मंडल के प्रमुख अभियंता पी के गुप्ता, दिलीप बजाज और जगदीप सहित अन्य अधिकारियों ने ऊना रेलवे स्टेशन का दौरा कर जल्द कार्य शुरू करने को लेकर निरीक्षण भी किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को दी गई है।