फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur:त्रिवेणीघाट में महापंचायत के बाद ग्रामीणों ने मौके पर बंद करवाया काम, निर्माणाधीन टैंक में डाले पत्थर

Tue, 13 Feb 2024 09:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर

सार

मंगलवार को इस मामले पर बिलासपुर के लोगों ने महापंचायत का आयोजन किया था। महापंचायत में जब लोगों को पता चला कि सरकार इस मामले को अनदेखा कर रही है तो वह खड्ड में उतरे और उन्होंने योजना के निर्माण को रोक दिया।
विज्ञापन
कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में दूसरी महापंचायत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिलासपुर-सोलन सीमा पर स्थित त्रिवेणी घाट में अली खड्ड पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना का निर्माण अब बिलासपुर के लोगों के लिए जीने और मरने का सवाल बन गया है। योजना के विरोध में संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी है। बिलासपुर के लोग इस योजना के निर्माण का विरोध लगातार कर रहे हैं। हालांकि सोलन के प्रशासन और सरकार के प्रतिनिधियों को सुझाव भी दिया था कि वह कोलबांध से सोलन के लिए पानी की स्कीम ले जाएं। अली खड्ड पर पहले से ही कई पेयजल और सिंचाई की योजनाएं चल रही हैं। इस कारण खड्ड का जल स्तर कम हो गया है। वहीं अब निर्माणाधीन योजना के लिए हर दिन 10 लाख लीटर पानी उठाने से खड्ड सूख जाएगी।

विज्ञापन


लेकिन 20 दिन के आंदोलन के बाद भी जनता की सुनवाई नहीं की गई। हालात तो तब बिगड़ गए जब दो महापंचायत होने और बिलासपुर से संबंधित कांग्रेस व भाजपा के नेताओं के विरोध के बाद भी इस योजना के निर्माण को नहीं रोका गया। मंगलवार को इस मामले पर बिलासपुर के लोगों ने महापंचायत का आयोजन किया था। महापंचायत में जब लोगों को पता चला कि सरकार इस मामले को अनदेखा कर रही है तो वह खड्ड में उतरे और उन्होंने योजना के निर्माण को रोक दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और लोगों के बीच भारी पथराव भी हुआ। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन से दे रहे थे काम बंद करने की चेतावनी
त्रिवेणी घाट में आंदोलनरत लोगों ने प्रशासन को अखबारों और ज्ञापनों के माध्यम से चार दिन पहले ही चेताया था कि अगर काम बंद नहीं हुआ तो लोग खुद काम बंद करेंगे। इसके बाद भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

त्रिवेणी घाट में धारा 144 लगने की संभावना
मंगलवार को हुई हिंसा के बाद प्रशासन मामले को लेकर गंभीर है। अगर हालात नहीं सुधरे तो जिला प्रशासन त्रिवेणी घाट में धारा 144 लागू कर सकता है।

दोनों जिलों के प्रशासन को जानकारी थी कि त्रिवेणी घाट में मंगलवार को मामला अनियंत्रित हो सकता है। इसके बावजूद कोई भी बड़े स्तर का अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। अगर प्रशासन व्यवस्था को बेहतर संभालता तो इतनी बड़ी घटना घटित नहीं होती।-रजनीश, अध्यक्ष, अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति

कोटजल शक्ति विभाग अर्की मंडल अपनी जमीन पर योजना का निर्माण कर रहा है। इसका बिलासपुर के लोगों से कोई संबंध नहीं है। मौके की गंभीरता को समझते हुए नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था।-यादविंद्र पाल, एसडीएम, अर्की

सोलन-बिलासपुर सीमा पर त्रिवेणी घाट में अली खड्ड पर बन रही पेयजल योजना का विरोध कर रहे लोगों ने मंगलवार को पुलिस पर पथराव कर दिया। लोगों से अपील है कि वह कानून हाथ में न लें। शांति बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग करें। इस क्षेत्र में पुलिस की तैनाती है जो हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाए हुए है। अगर इस तरह की घटना दोबारा हुई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।-अभिषेक कुमार गर्ग, एसडीएम बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें