शिमला शहर में एक सप्ताह के भीतर चिट्टे की ओवरडोज से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले समिट्री में एक निर्माणाधीन भवन में युवक अचेत अवस्था में मिला था, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट में नशे की ओवरडोज से मौत की बात सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में नशा तस्करों के खिलाफ पहली गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस उसके उन साथियों की तलाश भी कर रही है जो कि उसके साथ नशे का सेवन करने के लिए मौके पर मौजूद थे और उसकी हालत खराब होने पर मौके से फरार हो गए।