नमज्ञा डोगरी के पास छह दिन से हिमखंड में दबे पांच जवानों को निकालने में अभी सफलता नहीं मिली है। हिमखंड को काटने के लिए ड्रिल मशीनें, रडार, डिटेक्टर सहित आधुनिक उपकरणों के साथ लद्दाख से पहुंची स्पेशल टीम भी जवानों का सुराग नहीं लगा पाई।
सोमवार सुबह बर्फबारी की वजह से भी टीम को समस्या आई। सोमवार को सेना के 275 जवानों, आईटीबीपी के 40 जवानों और स्पेशल टीमें ऑपरेशन में जुटी रहीं।
उधर, समय बीतने के साथ जवानों के परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। दबे जवानों में तीन हिमाचल के हैं। एडीएम पूह शिवमोहन सेनी ने बताया कि रेस्क्यू करने में मौसम खराब होने से दिक्कतें आ रही है।