फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बस शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चारों तरफ चक्कर लगाएगी इलेक्ट्रिक बस
विज्ञापन

बाहरी और भीतरी सर्कुलर रोड पर क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज होगा संचालन
ओल्ड बस स्टैंड से न्यू शिमला रूट पर भी होगा संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर की पहली इलेक्ट्रिक बस मंगलवार से शहर के चारों तरफ चक्कर लगाएगी। एचआरटीसी ने मंगलवार से शनिवार तक के लिए इलेक्ट्रिक बस के रूट निर्धारित कर लिए हैं। इन पांच दिनों इलेक्ट्रिक बस बाहरी और भीतरी सर्कुलर रोड पर क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज चलाई जाएगी। ओल्ड बस स्टैंड से न्यू शिमला रूट पर भी बस का संचालन किया जाएगा।
मंगलवार को शहर के आउटर सर्कुलर रोड पर क्लॉक वाइज ढली से भट्ठाकुफर, मल्याणा, मैहली, खलीनी, आईएसबीटी होते हुए लक्कड़ बाजार से संजौली बाईपास होते हुए ढली रूट पर चलाई जाएगी। बुधवार को आउटर सर्कुलर रोड पर एंटी क्लॉक वाइज ढली से संजौली बाईपास लक्कड़ बाजार, आईएसबीटी, खलीनी, मैहली, मल्याणा और भट्ठाकुफर होते हुए ढली रूट पर संचालन होगा। वीरवार को इलेक्ट्रिक बस शिमला शहर के इनर सर्कुलर रोड पर क्लॉक वाइज ढली, संजौली, छोटा शिमला, ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार से संजौली होते हुए ढली रूट पर चलाई जाएगी। शुक्रवार को शिमला शहर के इनर सर्कुलर रोड एंटी क्लॉक वाइज ढली, संजौली, लक्कड़ बाजार, ओल्ड बस स्टैंड, छोटा शिमला से संजौली होते हुए ढली रूट पर संचालित होगी। दो मार्च शनिवार को इलेक्ट्रिक बस ओल्ड बस स्टैंड से न्यू शिमला रूट पर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के इनर और आउटर सर्कुलर रोड पर चलेगी ई-बस : नेगी
शिमला-धामी और शिमला-सोलन रूट पर इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल होने के बाद मंगलवार से बस शहर के इनर और आउटर सर्कुलर रोड पर क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज चलाई जाएगी।
- देवासेन नेगी क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें