फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लापता युवती की तलाश के लिए सतलुज में चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेले पिता का डैम में मिल चुका है शव
विज्ञापन


रात को कुलदीप ने कोठी पेट्रोल पंप में भरवाया था डीजल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सुन्नी के ओगली क्षेत्र से 13 सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती की तलाश के लिए पुलिस ने मंगलवार को मंडी जिले के करला और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कोलडैम में बोट के जरिये पुलिस और परिजनों ने घंटों तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। इसमें पता चला है कि कुलदीप ने कोठी के पेट्रोल पंप पर 500 रुपये का डीजल भी भरवाया था। इसके अलावा ओगली और आसपास के क्षेत्रों में भी गाड़ी की मूवमेंट देखी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने ओगली में भी सतलुज के किनारों पर तलाश की जहां से गाड़ी बरामद की थी। पुलिस ने 20 सितंबर को करला से युवती के सौतेले पिता का शव बरामद किया था लेकिन बेटी के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। अभी तक की जांच में पुलिस इस मामले में आत्महत्या समेत अन्य पहलुओं को आधार बनाकर जांच कर रही है। हालांकि अभी भी मामले की गुत्थी उलझी हुई है। पुलिस को दिए बयान में पत्नी सुनीता ने बताया कि 13 सितंबर की रात करीब 3:00 बजे उनकी बेटी से बातचीत हुई थी लेकिन इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद वह सुबह तक कॉल करने की कोशिश करती रहीं, लेकिन मोबाइल दोबारा ऑन नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तलाश शुरू की तो ओगली के समीप कुलदीप की पिकअप सड़क किनारे बरामद की गई। गाड़ी का कंडक्टर साइड का शीशा टूटा हुआ था। इससे परिजनों को शक था कि दोनों को किसी ने अगवा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें