फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी चंबा डिपो के लापता कैशियर की तलाश में सर्च अभियान

Fri, 03 Jul 2020 04:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो में घोटाले की जांच के दौरान लापता हुए कैशियर की तलाश में पुलिस और स्थानीय लोगों ने रावी नदी के तट पर सर्च अभियान चलाया। लापता कैशियर के साथ गाड़ी में सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुए जालंधर निवासी की भी तलाश की गई। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बालू से कियाणी तक रावी के तट पर सर्च अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों की मांग पर सदर विधायक ने एनएचपीसी से बात की और चमेरा बांध के गेट बंद करवाकर रावी का जलस्तर भी कुछ देर के लिए कम करवाया, लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा। दोनों लोग करीब पांच दिन से लापता हैं।

विज्ञापन


लापता कैशियर के रिश्तेदार कियाणी के पास बांध में किश्ती से दिन भर तलाश करते रहे। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं है कि लापता दोनों लोगों ने रावी में छलांग लगाई हो। पुलिस और स्थानीय लोग अपनी तसल्ली के लिए रावी के तटों पर उनकी तलाश कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि मानसिक दबाव में व्यक्ति आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकता है। पुलिस टीमों ने सुबह से दोपहर तक शीतला पुल, बालू, परेल, कियाणी, उदयपुर सहित अन्य स्थानों पर रावी तटों पर लापता लोगों की तलाश की। 

निगम के चालक-परिचालकों के समूह ने भी बालू पुल, सरोल, कियाणी में कैशियर की तलाश में रावी नदी का कोना-कोना तलाशा। सुबह 11 बजे चालक-परिचालकों को लेकर जेएनएनयूएम की बस नए बस स्टैंड से रवाना हुई। इसके बाद कर्मचारियों की विभिन्न टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दो लोगों के लापता होने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज है। पुलिस इनकी तलाश में जगह-जगह सर्च अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें