फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी स्कूल: कबड्डी में टैगोर हाउस प्रथम

Sat, 30 Aug 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी स्कूल गंज बाजार की शनिवार को विवि के खेल मैदान में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मुकाबलों में टैगोर हाउस ने विजयी रहा। इस इंटर हाउस खेलकूद मुकाबलों का शुभारंभ सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजय सूद ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान हुए खेल मुकाबलों में खो खो मुकाबले में शिवाजी हाउस ने बाजी मारी। इस दौरान  तीसरी से आठवीं कक्षा तक की प्रतियोगिताओं में 50,100,200 मीटर दौड़ें, मटका फोड़, चम्मच दौड़ , तीन टांग दौड़, शॉट पुट, भाला, चक्का फेंक जैसे खेल मुकाबले हुए।

इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य बी के सौंधी ने 21 अलग अलग खेलों के मुकाबलों के विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता आयोजन में शिक्षक विजय सिंह ठाकुर सहित सभी शिक्षकों ने सहयोग किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें