फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से महिला की मौत, आठ नए मामले

Fri, 30 Aug 2019 11:20 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आईजीएमसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्क्रब टायफस की चपेट में आई बिलासपुर की महिला की मौत हो गई है। महिला को अस्पताल में गंभीर अवस्था में उपचार के लिए लाया गया था जहां बुधवार सुबह छह बजे के करीब महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने इसकी पुष्टि की है। एमएस ने बताया कि महिला की स्क्रब की रिपोर्ट वीरवार को आई है यह रिपोर्ट पॉजिटिव है। अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या छह हो गई है।

नघयाल झंडुता (बिलासपुर) की रहने वाली अनु (45) को 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस बीच महिला की हालत गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को महिला मेडिसन वार्ड में दाखिल किया था। महिला लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं। डॉक्टरों ने स्क्रब टायफस को लेकर सैंपल जांच के लिए लैब भेजा था। लेकिन बुधवार सुबह ही अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


वीरवार को आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के 34 में से 8 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें इस महिला की रिपोर्ट भी शामिल थी। इसके अलावा बिलासुपर की रीता देवी (35), अनु मृतका (45), मंडी से शांति (70), पार्वती (65), कुल्लू की चंद्रा (38), रवि सिंह (58), ठियोग की शंकुतला (54) और निधि (12) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
4 महिलाओं 1 बच्ची और एक पुरुष की हुई मौत
स्क्रब टायफस की चपेट में ज्यादातर महिलाएं ही आई हैं। इनमें से चार महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। मरने वालों में पुरुष एक ही है। लगातार महिलाओं का बढ़ता आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में ला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें