प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज स्कूटी की टक्कर से घायल हो गए। उनके नाक और सिर में चोटें आई हैं। वहीं, स्कूटी चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज स्कूटी की टक्कर से घायल हो गए। उनके नाक और सिर में चोटें आई हैं। वहीं, स्कूटी चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता नरेश ने फोन के माध्यम से छोटा शिमला थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज स्ट्राबेरी हिल में रहते हैं। शाम करीब 5:15 बजे घर से बाहर टहलने निकले थेे। इस दौरान एक स्कूटी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। उन्हें चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनके हालत ठीक है। इधर, पुलिस आरोपी चालक की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे को खंगाल रही है।