इस अधिसूचना के तहत ही शिक्षकों को स्कूल-कॉलेजों में बुलाने के निर्देश तय किए जाएंगे। संभावित है कि 13 जुलाई के बाद शिक्षकों को बुला लिया जाए। केंद्र सरकार से जारी गाइडलाइन में देश भर में शिक्षण संस्थानों को 31 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि एक शैक्षणिक सत्र के दौरान 52 छुट्टियां दी जाती हैं। विभागीय अधिकारियों से चर्चा करने के बाद इन छुट्टियों को समाप्त करते हुए 12 जुलाई तक स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां की जा रही हैं।
इसके बाद केंद्र सरकार के आदेशानुसार शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रखे जाएंगे। 13 जुलाई से दोबारा से ऑनलाइन माध्यमों में पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई का कंटेंट तैयार करने के लिए सौ से अधिक शिक्षकों की टीम काम कर रही है। 13 जुलाई को पढ़ाई करवाने के विभिन्न तरीकों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि देश में हिमाचल एकमात्र ऐसा राज्य है, जो बिना परीक्षाएं लिए विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं करेगा।