फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: साइंस मॉडल में कुनाल विजेता, मैथ्स ओलंपियाड में नियति उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रीसेंट स्कूल टुटू ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जीते छह पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में क्रीसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू के विद्यार्थियों ने छह पुरस्कार अपने नाम किए। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 71 स्कूलों के करीब 450 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
क्रीसेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। आठवीं कक्षा के कुनाल ने इनोवेटिव साइंस मॉडल के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। साइंस क्विज जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के लक्ष्य व कोमल शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा दसवीं की नियति शर्मा ने मैथ्स ओलंपियाड के सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइंस क्विज सीनियर वर्ग में कक्षा दसवीं के काव्यांश शर्मा व तन्मया ठाकुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कक्षा बारहवीं की गुंजन चंदेल व वर्णिका की जोड़ी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैथ्स ओलंपियाड सीनियर वर्ग में कक्षा दसवीं की नियति शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइंस एक्टिविटी जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं की शिवनया ठाकुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में चयनित बाल वैज्ञानिकों को अब जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक सोच प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें