नूरपुर के डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि जीप ड्राइवर के खिलाफ धारा 336/188 के तहत इंदौरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर जाकर जीप को कब्जे में लिया गया है।
पांच साल से नहीं बना पुल, हादसे का इंतजार
बताया जा रहा है कि इंदौरा क्षेत्र की यह छौंछ खड्ड ही लोगों के आवागमन का विकल्प बन गई है। पांच साल पहले इस खड्ड पर पुल था जिससे गाड़ियां आसपास के गांवों को जाती थीं लेकिन पुल के बहने के बाद नए पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।
लोक निर्माण विभाग ने पुल के स्थान पर अस्थाई पुलिया बनाई थी जो इस वर्ष बरसात में बह गई। अब खड्ड में पानी के तेज बहाव से होकर लोगों को अपने घरों तक जाना पड़ता है। स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर छोंछ खड्ड को पार कर रहे हैं।
इस साल बन जाएगा पुल : एक्सईएन
इंदौरा लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहिंद्र पाल धीमान ने बताया कि इस साल के अंत तक पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। खड्ड में बहे पुलिया के नोटिस बोर्ड विभाग द्वारा लगाए गए हैं।
विधायक ने दो दिन में पुलिया बनाने के दिए निर्देश
इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने लोनिवि को दो दिन के भीतर पुलिया के निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। रीता धीमान ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वप्रथम है। इसमें कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।