फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

श्रद्धालुओं से भरी खड़ी गाड़ी का बच्चे ने निकाल दिया गियर, खाई में गिरी, दो की मौत, 14 घायल

Sun, 30 Jun 2019 03:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर की लापरवाही के चलते मंडी के पराशर मंदिर से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो ट्रैक्स सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। दस सीटर टेंपो ट्रैक्स में ड्राइवर के अलावा 16 लोग सवार थे। पद्धर उपमंडल के बीहणधार क्षेत्र के तीन परिवारों के ये लोग पराशर मंदिर में जातर से लौट रहे थे।

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घायलों के अनुसार पराशर मंदिर से एक किलोमीटर पीछे सुक्कासर के समीप रविवार को दोपहर करीब एक बजे लौटते समय ड्राइवर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर उतर गया।

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच, ड्राइवर सीट के पास बैठे बच्चे ने गियर खींचा, जिससे गाड़ी न्यूट्रल होकर अपने आप पीछे की ओर चलते हुए सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। थाना प्रभारी पद्धर यशवंत सिंह ने बताया कि चालक ने हैंड ब्रेक नहीं लगाई थी। इसी लापरवाही के चलते चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को जोनल अस्पताल मंडी में उपचार दिया जा रहा है। हादसे में गोपाल (10) पुत्र सूरत राम और केसरू देवी (43) पत्नी धनीराम निवासी बीहणधार की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखोपुकार मच गई।

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से कटौला पीएचसी पहुंचाया, जहां महिला और एक बच्चे ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में दलीप चंद (25), प्रभी देवी (28), गुनी देेवी (23), राहूल (8), सुनीता देवी (19), लालमण  (24) निवासी बीहणधार, सीमा देवी (30), रिया देवी (30), अंकिता (17) निवासी कुन्नू, नवासगी (डेढ़ साल), अभय (11), नेहा (13) निवासी साहल, प्रिया देवी (15), वीरू (35) निवासी गजौण घायल हुए हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें