फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मानसिक संतुलन खो बैठे हैं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान'

Mon, 19 Sep 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ शिमला के प्रधान काना सिंह रॉकी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान को खुद ही नहीं पता कि वह कितने पीरियड पढ़ाते हैं।
विज्ञापन


गौर हो कि राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में कहा था कि प्रवक्ता सिर्फ दो पीरियड पढ़ाते हैं और पूरा दिन काम नहीं करते। प्रधान काना सिंह रॉकी ने कहा कि प्रवक्ता पूरे दिन में पांच पीरियड पढ़ाते हैं।

इसके अलावा एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एंड गाईड, छात्रवृति, बोर्ड के कार्य जैसे पंजीकरण, बोर्ड परीक्षाओं के दस्तावेज आदि कार्य अलग से करने पड़ते हैं। प्लस वन और प्लस टू से ही छात्रों का भविष्य तय होता है उन्हें एक खास मार्गदर्शक की जरूरत होती है जिसमें प्रवक्ता अहम भूमिका अदा करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में प्रवक्ताओं को अतिरिक्त कक्षाएं देना प्लस वन और प्लस टू के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। काना सिंह रॉकी ने कहा कि संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने सीएम को सुझाव दिया है कि प्रवक्ताओं से आठवीं कक्षा पढ़ाई जाए व टीजीटी से से दूसरी कक्षा।

इससे यह जाहिर होता है कि वीरेंद्र चौहान अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। महासचिव भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मुलाकात में प्रदेश के प्रवक्ताओं पर झूठे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें