खिलाड़ी स्कूल नहीं जाते हैं, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। खिलाड़ी नियमित रूप से स्कूल जाएं, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। हॉस्टल से खिलाड़ियों को स्कूल तक छोड़ने और लंच टाइम वापस लाने और फिर छोड़ने के लिए एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा। - जयपाल चंदेल, प्रभारी, खेलो इंडिया स्टेट लेवल सेंटर (साई हॉस्टल)
दोनों पक्षों को बुलाया गया था। बातचीत से मसले को हल कर दिया है। खिलाड़ियों की अधूरी कक्षाओं को पूरा करने के लिए स्कूल प्रबंधन को अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के लिए कहा गया है। नवराज चौहान को स्कूल में फिर से एडमिशन मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। नियमानुसार बेहतर व्यवस्था बनाने को कहा गया है। - राजेश्वर गोयल उपायुक्त बिलासपुर