फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैल्सी स्कूल में खूब बिकी चाट-पापड़ी

Sat, 14 Jun 2014 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी स्कूल चैल्सी में शुक्रवार को आयोजित फेट में सैकड़ों छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भाग लेकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


स्कूल परिसर में चाट पापड़ी, इडली, डोसा, चना भटूरा, पाव भाजी, पिजा बर्गर फ्रूट चाट, मोमोज, चौमिन, फ्राइड राइस, सहित इंडियन, चाइनीज और साउथ इंडियन व्यंजनों के स्टाल लगे थे।

गेम्स के स्टाल पर छात्रों का जमावड़ा सुबह से ही शुरू हो गया था। फेट का शुभारंभ जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने किया। प्रधानाचार्य सिस्टर शायमा जोश और प्रबंधक सिस्टर एलमा ने मुख्य अतिथि और अभिभावकों का स्वागत किया।
विज्ञापन


फेट में छात्राओं ने लाइटिंग द कैंडल, रोलिंग द डीस, मैजिक पॉट, स्पीनिंग द व्हील, लक्की डिप, गुलेल बाजी, ट्रेजर टब, ट्रेजर बॉक्स, इवन एंड आड और फाइंडिंग बॉटल के साथ मिक्की माउस जंपिंग तथा स्लाइड के स्टाल लगा रखे थे।

शिक्षिका मल्लिका, कामाक्षी, आभा, रश्मि, मेघा, अंबिका, जीनी, अनीता, वंदना, प्रवीण, रीता, अंशुल, शालिनी, पूनम, ममता और निधि सहित सभी शिक्षकों ने छात्राओं का सहयोग किया।
विज्ञापन


जेम सेशन में खूब चला गानों का दौर

स्कूल फेट में लगे जेम सेशन में डिमांड पर डीजे पर बज रहे गीतों बेबी डॉल मैं सोने दी.., आज ब्लू है पानी पानी, पार्टी यूं ही चलेगी.. फिल्मी और एलबम के गीतों के साथ पहाड़ी नाटियां भी बजती रही। इसमें छात्र और छात्राओं ने जमकर डांस किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें