राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर से जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के शेड्यूूल में फेरबदल किया है। अब मौसम के कारण नहीं, जबकि पूर्व में बोर्ड की भूल के कारण इसे बदला गया है।
बोर्ड ने मौसम विज्ञान केंद्र के भारी बारिश और बर्फबारी के जारी अलर्ट के कारण 15 की बजाय 19 फरवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया था। 19 फरवरी को गुरु रविदास जयंती पर राजकीय अवकाश के चलते अब इसे 20 फरवरी से शुरू करने का फैसला लिया है।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि गुरु रविदास जयंती के चलते जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब 20 फरवरी से शुरू होंगी। नया शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।