शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार कोविड-19 संक्रमण के कारण जो विद्यार्थी 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उन्हें रिजल्ट टेब्यूलेशन नीति के तहत इसके अंक नहीं मिल सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की ली गई अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा में कोविड पॉजिटिव होने के कारण गैरहाजिर रहने वाले विद्यार्थी को इसका प्रमाण देना होगा। बिना किसी प्रमाण के रिजल्ट टेब्यूलेशन नीति के तहत विद्यार्थियों को इस विषय के अंक नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार कोविड-19 संक्रमण के कारण जो विद्यार्थी 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उन्हें रिजल्ट टेब्यूलेशन नीति के तहत इसके अंक नहीं मिल सकेंगे।
इस परीक्षा में कोविड पॉजिटिव होने के कारण गैर हाजिर रहे छात्रों को अपने संबंधी स्कूल या बोर्ड के समक्ष इसक प्रमाण देना होगा, इसी के बाद ही उन्हें 12वीं की रिजल्ट टेब्यूलेशन नीति के अंतर्गत निर्धारित संबंधित परीक्षा घटक में 33 फीसदी अंक की वेटेज प्रदान की जाएगी।