फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बची 20 मासूमों की जान

Fri, 26 Dec 2014 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सलौणी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के सलौणी क्षेत्र में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 20 बच्चे सवार थे। बस में कडक्टर भी नहीं था। दियोटसिद्ध-सलौणी मार्ग पर शुक्रवार सवेरे एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में निजी स्कूल के 20 बच्चे बैठे हुए थे। ट्रक को पास देते समय यह हादसा पेश आया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बस पेड़ से टकरा गई, नहीं हो बड़ा हादसा हो सकता था। बस के लुढ़कने से बस में सवार बच्चे डर गए और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह डुगाड़ गांव से बच्चों को बिठाकर बस स्कूल जा रही थी।

कुछ ही दूरी पर एक ट्रक को पास देते समय बस खाई की ओर लुढ़क गई। इससे बच्चे डर गए। आसपास के लोगों ने बच्चों को बस से निकाला। स्कूल बस रोजाना पंजारड़, गोड़ी, सुल्हाड़ी व डुगाड़ आदि गांवों से बच्चों को स्कूल लेकर जाती है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


अभिभावकों की स्कूल प्रबंधन और पीडब्ल्यूडी के साथ खूब बहस हुई। जिस स्थान पर बस लुढ़की थी, वहां डंगा क्षतिग्रस्त था। यह भी सामने आया कि जिस स्कूल बस में बच्चे जाते हैं, उसमें परिचालक तक की व्यवस्था नहीं थी। यह नियमों का उल्लंघन है।

घटना में किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई, लेकिन अगर बस पेड़ से न अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिझड़ी चौकी प्रभारी प्रकाश मिश्रा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें