फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरापिट से टकराकर पलटी स्कूल बस, 25 बच्चों समेत 27 घायल

Sun, 26 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला हमीरपुर के बघेड गांव के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराकर पलट गई है। हादसे में 25 बच्चों के अलावा एक टीचर और चालक घायल हो गए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बिझड़ी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


निजी स्कूल की बस शनिवार शाम बिझड़ी से डुडार मंगनोटी होते हुए नैन रप्पड़ बच्चों को छोड़ने जा रही थी। बघेड़ में बच्चों को उतारने के बाद कुछ ही दूरी पर एक सरकारी बस को पास देते समय यह अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराकर नीचे पलट गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को पीएचसी बिझड़ी पहुंचाया गया। हालांकि सभी बच्चों, टीचर और चालक को मामूली चोटें आई हैं। इसके चलते सभी घायलों को पीएचसी में ही उपचार दे दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सीपीएस आईडी लखनपाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का कुशलक्षेम पूछा। प्रशासन की ओर से घायलों को पांच पांच हजार रुपये फौरी राहत दी गई है।

उधर, डीएसपी बड़सर अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं घटनास्थल पर पहुंच हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की छानबीन जारी है।

घायलों की सूची
अनामिका(3), आयूष(6), अरव(3), अर्श(10), रमन(9), नंदिनी(11), आकर्ष(11), अरुण(11), ढालिया(14), लक्ष्य(12), आवंतिका(10), संकेत(10), अंश(3), मधुबाला(9), आजेंद्र(3), शिवानी(5), मिठ्ठू(4), कनिका(7), आदित्य(10), अन्नया(13), आदित्य कुमार(13), सानिया(6), सुकन्या(13), आंतरिक्ष(14), अर्णव(11) टीचर अंजना(30), चालक सुरेश कुमार(38)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें