फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की चारदीवारी गिरी, युवक की मौत

Thu, 05 Feb 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के बद्दी में स्कूल की चार दीवारी के साथ खुदाई करते समय बाउंडरी वाल का एक हिस्सा ढह गया। दीवार के मलबे के नीचे दबने से एक कामगार की मौत हो गई है। जबकि चार कामगार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने कामगारों से खुदाई करवा रहे एक स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के वक्त स्कूल लगा हुआ था। चार दीवारी स्कूल बिल्डिंग से काफी दूर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के मंगोली का रहने वाला तिलक राज अपने दो बेटे मोनू (18) व गुड्डू 16 व पत्नी के साथ बद्दी स्कूल के साथ लगते राजेश के आंगन का मलबा हटा रहे थे।
विज्ञापन

लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बची जिंदगी

अचानक ऊपर से दीवार समेत मलबा गिर गया जिससे मोनू मलबा के नीचे दब गया। यहां पर मोनू के अलावा निकलेश, राज बाला उसमान व गुरमान भी काम कर रहे थे।

दीवार का मलबा आता देख यह चारों किनारे हो गए, लेकिन मोनू नहीं भाग सका जिससे वह मलबा के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन व पुलिस वाले भी पहुंच गए, लेकिन तब तक देर बहुत हो चुकी थी।

मलबा हटाते हुए करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। हालांकि 108 एंबुलेंस के कर्मी मौके पर आकर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद डिप भी लगाई, लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर चल रही थी खुदाई

आपदा प्रबंधन की ओर से फायर आफिसर किशोर कुमार, भीम सिंह, कुलदीप, हेमराज, रविशंकर, कमलेश ने मलबा हटाने में भरसक प्रयास किया, लेकिन वह कामगार को जिंदा नहीं बचा सके।

बद्दी स्कूल के प्रधानाचार्य राधेश्याम ने बताया कि 20 जनवरी को राजेश ने अपने मजदूरों को लगा कर उनकी दीवार को गिरा दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दीवार गिराने के बाद वीरवार को सरकारी जमीन पर खुदाई कर रहा था जिससे बची हुई दीवार भी गिर गयी और कामगार उसके नीचे दब गया।

सूचना मिलते ही डीएसपी नरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने राजेश के खिलाफ धारा 304 ए व 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक कामगार का शव पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें