फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: अब प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे संस्थान, विद्यार्थियों ने की शिकायत

Mon, 17 Jun 2019 11:26 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले की जद में आने के बाद कॉलेज छात्रवृत्ति वाले विद्यार्थियों को प्रवेश देने में आनाकानी करने लगे हैं। सीबीआई जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही कॉलेजों में सिर्फ सामान्य प्रवेश ही हो रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो करीब आधा दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों ने शिक्षा निदेशालय से शिकायत की है कि कॉलेज छात्रवृत्ति वाली श्रेणी के तह प्रवेश नहीं दे रहे। निदेशालय अब ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर सकता है।

सीबीआई इन दिनों पिछले पांच साल में हुए कथित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही है। शुरुआती दौर में जांच के दायरे में केवल 22 शैक्षणिक संस्थान आए थे। चूंकि एडमिशन सीजन चल रहा है, ऐसे में इस समय छापे का सीधा असर कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया पर पड़ने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े कुछ लोगाें का कहना है कि जिन कॉलेजों पर छापे पड़े, उनके आसपास के कॉलेज दुष्प्रचार कर प्रवेश प्रक्रिया को और प्रभावित कर रहे हैं। आधिकारिक तौर पर निदेशालय के अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन नाम न लिखने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संस्थान को छात्रवृत्ति वाले प्रवेश लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।

फिर भी अगर शिकयत आती है तो कॉलेज को नोटिस देकर जवाब तलब किया जा सकता है। वहीं, प्राइवेट टेक्निकल कॉलेज एसोसिएशन का कहना है कि चूंकि छात्रवृत्ति की वजह से ही कॉलेजों को मुश्किल झेलनी पड़ रही है। ऐसे में कॉलेज भी विवादों से बचने के लिए सामान्य एडमिशन पर ही जोर दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें