फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: स्कूलों को अब नई आईडी पर मिलेगी राशि

Fri, 12 Jul 2019 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में ढाई सौ करोड़ के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले के सामने आने के बाद हेराफेरी की आशंका को सिरे से खत्म करने के प्रयास में शिक्षा विभाग जुट गया है। विभाग ने पूर्व निर्धारित सभी स्कूल आईडी को रद्द कर दिया है। छात्रवृत्ति के लिए स्कूलों को नई आईडी दी जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने जरूरी ब्योरा सभी स्कूलों से मांगा है। विभाग ने इस ब्योरे के लिए एक सप्ताह का समय स्कूलों को दिया गया है।

विज्ञापन


विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस ब्योरे से संबंधित कोई भी ई-मेल मान्य नहीं होगी। स्कूल प्रमुखों को इसका ब्योरा लिखित में कार्यालय आकर देना होगा। विभाग ने यह भी कहा है कि इन निर्देशों को स्कूल प्रमुख गंभीरता से लें। अगर कोई स्कूल प्रमुख ब्योरा भेजने में विलंब करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय जानकारी के अनुसार नई स्कॉलरशिप आईडी जेनरेट के लिए संबंधित स्कूल प्रमुख का नाम, फोन नंबर, छात्रवृत्ति सहायक का नाम, फोन नंबर और स्कूल की ई-मेल आईडी होनी चाहिए। यह ब्योरा मिलने के बाद शिक्षा विभाग नई आईडी जारी करेगा। इसके बाद छात्रवृत्ति योजना में जो भी विद्यार्थी दर्ज होगा, उसे दर्ज करने से पहले ओटीपी आएगा। ओटीपी अपलोड करने के बाद ही आगामी प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन


इससे योजना के तहत होने वाली हेराफेरी का आसानी से पता चल जाएगा। योजना के तहत ऑनलाइन प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। प्रत्येक विद्यार्थी को एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा फौजा सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पोर्टल खोल दिया है। योजना के लिए अब नई आईडी बनाई जाएगी।

विज्ञापन

दो दिन की छापेमारी के बाद सीबीआई ने की प्रबंधन से पूछताछ

250 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने दो दिन की छापेमारी के बाद वीरवार को भी शैक्षणिक संस्थानों में डेरा जमाए रखा। तीसरे दिन सर्च रेड तो नहीं हुई लेकिन शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन व कर्मचारियों से पूछताछ की गई।

सीबीआई के सूत्रों की मानें तो पूछताछ उन संस्थानों के प्रबंधन व कर्मचारियों से की गई हैं जहां पुराने दस्तावेज नहीं मिले या अधूरे दस्तावेज मिले हैं। उनका कहना है कि जांच एजेंसी की कुछ टीमें शिमला लौट गई है जहां अब वह सीज किए गए दस्तावेजों और उपकरणों को खंगालना शुरू करेगी।

बता दें, सीबीआई ने मंगलवार को तीन जिलों कांगड़ा, चंबा और ऊना जिलों के आठ शैक्षणिक संस्थानों के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। इस दौरान जांच एजेंसी ने इन संस्थानों का रिकॉर्ड जब्त किया था। बताया जा रहा है कि कुछ संस्थानों में बुधवार को भी रेड जारी रही। वीरवार को पूछताछ के बाद टीमें शिमला के लिए रवाना हो गई हैं। उधर, जांच एजेंसी की दोबारा छापेमारी से निजी संस्थानों में हड़कंप मच गया है।

इससे पहले 14 मई को भी सीबीआई ने हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 शैक्षणिक संस्थानों के ठिकानों पर छापे मारे थे। यह कार्रवाई हिमाचल में शिमला, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों के अलावा करनाल, मोहाली, नवांशहर, अंबाला और गुरदासपुर में की गई थी। इस दौरान टीमों ने उन संस्थानों से घोटाले से संबंधित दस्तावेजों को भी जब्त किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें