फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड 600 छात्रों को देगा स्कॉलरशिप, यहां करें आवेदन

Sat, 10 Dec 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2016 की वार्षिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले 600 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। इसमें जमा दो साइंस के 100, आर्ट्स और कॉमर्स के 100, जबकि दसवीं कक्षा के 400 मेधावी विद्यार्थियों को स्कालरशिप मिलेगी। हालांकि, बोर्ड ने उक्त विद्यार्थियों की सूची भी जारी कर दी है। 
विज्ञापन


लेकिन, सूची में शामिल विद्यार्थियों को इसके लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए बोर्ड ने 31 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। जानकारी के मुताबिक निर्धारित तिथि के अंदर बोर्ड की सूची में शामिल अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सूची बोर्ड की वेबसाइट में स्टूडेंट कॉर्नर के मेरिट एंड स्कालरशिप लिंक पर भी उपलब्ध है। 
Trending Videos
विज्ञापन

31 दिसंबर से पहले बोर्ड की वेबसाइट पर करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
अभ्यर्थी आवेदन एवं सहमति पत्र बोर्ड की वेबसाइट http://www.hpbose.org/ से डाउनलोड करके संबंधित स्कूल प्रधानाचार्यों से सत्यापित करके दोबारा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। साथ ही इसकी हार्ड कॉपी पंजीकृत डाक के माध्यम से स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव के नाम भेजनी होगी। 

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों की सूची अपलोड कर दी है। लेकिन, जिन अभ्यर्थियों ने डिप्टी डायरेक्टर एजूकेशन के माध्यम से स्कालरशिप हासिल कर ली है, ऐसे अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें