देश में हो रही विजय हजारे क्रिकेट प्रतियोगिता के 15 एक दिवसीय मैचों का आयोजन हिमाचल में हो रहा है। मैच धर्मशाला बिलासपुर व नादौन के अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।
इन मैचों के लिए भारतीय टीम की प्रसिद्व ओपनिंग जोड़ी वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह, तेज गेंदबाज आशीष नेहरा व फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह व अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
हमीरपुर के खेल प्रेमियों में तनुज कुमार, संजय, संजीव कुमार रिम्पी, योगराज, पवन, अजय डोगरा, गोल्डी, पंकज, अमित, आयुष, नीरज, प्रदीप, दीप और रवि ने बताया अमतर हो रहे इन मैचों अन्तरराष्ट्रीय नामी खिलाड़ी खेलने आ रहे हैं।
युवतियों पर भी चढ़ा क्रिकेट फीवर
इन मैचों को लेकर युवतियां भी काफी उत्साहित हैं। इन पर भी क्रिकेट फीवर चढ़ा हुआ है। सोनिका, सरिता, ज्योति, तानिया, श्रुति, इशिता, ऐंजल, तनवी और मनवी ने बताया कि अमतर हो रहे इन मैचों का हम बेसवरी से इंतजार कर रहे हैं। इशिता और तनवी ने का कहना है कि इन खिलाड़ियों को अमतर क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए देखने का यह पहला मौका होगा जिसे हम किसी भी सूरत में मिस नहीं करेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट महासचिव अनिल भाटिया ने बताया नादौन में होने वाले एक दिवसीय मैच 6 नबम्वर को पंजाब वर्सिज हरियाणा, 8 नवंबर को पंजाब वर्सिज दिल्ली, 10 नवंबर को पंजाब वर्सिज जेएंडके, 12 नवंबर को हिमाचल वर्सिज जेएंडके व 14 नवंबर को हरियाणा वर्सिज जेएंडके की टीमें आपस में भिड़ेंगी। मैदान प्रभारी संजय ठाकुर ने बताया स्टेडियम में तैयारियां पूर्णत रूप से मुकमल हैं।