लड़कों की अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं एक से 3 और लड़कियों को सात से नौ सितंबर तक होंगी बॉस्केटबाल और फुटबाल मुकाबले 12 से खेले जाएंगे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बरसात से हुए नुकसान और बिगड़े हालात को देखते हुए निदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशों पर जिला शिमला की जोन और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के शेड्यूल में बदलाव किया है।
उपनिदेशक उच्च लेखराज भारद्वाज और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूणी ने निदेशक के आदेशों पर जोन और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के शेड्यूल को जारी कर दिया है। अंडर-14 की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए निर्धारित तिथियों के अनुसार लड़कों के वर्ग की प्रतियोगिताएं एक से 3 सितंबर तक होंगी। लड़कियों की प्रतियोगिताएं 7 सितंबर से शुरू होंगी जो नौ सितंबर तक चलेंगी। जिला स्तर की अंडर-14 लड़कों की मेजर गेम्स में बॉस्केटबाल, हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल और कुश्ती की प्रतियोगिताएं 12 से 14 सितंबर तक होंगी।
विज्ञापन
लड़कियों की माइनर गेम्स में बैडमिंटन, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी की जिला स्तरीय मुकाबले 12 से 14 सितंबर तक होंगे। अंडर-14 लड़कों की माइनर गेम्स वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और बॉक्सिंग तथा लड़कियों की मेजर गेम्स में बॉस्केटबाल, हॉकी, हैंडबाल और कुश्ती के मुकाबले 19 से 21 सितंबर तक होंगे। जिला स्तरीय अंडर-14 बॉयज और गर्ल्स के एथलेटिक्स और कल्चरल, शतरंज, जूडो, योगा के मुकाबले 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक होंगे। इसमें पहले दो दिन लड़कों और शेष दो दिन लड़कियों के वर्ग के मुकाबले होंगे।
अंडर-19 जोन स्तरीय खेलें 15 सितंबर से
अंडर-19 जोन स्तरीय वाॅलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो, भारोतोलन, शतरंज, योगा, कुराश और ठोडा के मुकाबले 15 से 17 सितंबर तक होंगे। इसमें 38,395 खिलाड़ी भाग लेंगे। लड़कियों की प्रतियोगिताएं 23 सेे 25 सितंबर तक होंगी जिसमें 27,035 खिलाड़ी भाग लेंगी।
जिला अंडर-19 खेलकूद स्पर्धाएं 27 सितंबर से
जिला स्तर की कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, ठोडा की माइनर गेम्स 27 सितंबर से शुरू होंगी जो 29 सितंबर तक चलेंगी। लड़कियों की प्रतियोगिताएं एक से तीन अक्तूबर तक खेली जाएंगी। मेजर गेम्स में हॉकी, फुटबाल, बॉस्केटबाल, हैंडबाल की लड़कों की प्रतियोगिताएं 27 से 29 सितंबर तक, लड़कियों की एक से तीन अक्तूबर तक खेली जाएंगी। लड़कों की इंडोर गेम्स में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, टेबल टेनिस, भारोतोलन, शतरंज, योगा और कुराश 27 से 29 सितंबर तक होंगी। लड़कियों की एक से 3 अक्तूबर तक प्रतियोगिताएं होंगी। लड़कों के एथलेटिक मीट मुकाबले 6 से 8 अक्तूबर तक होंगे। कल्चरल प्रोग्राम के जिला स्तरीय मुकाबले में भाषण, वाद्य संगीत, संस्कृत गितिका, संस्कृत श्लोक उच्चारण, वन एक्ट प्ले, वोकल सोलो, लोक गायन, क्लासिकल ग्रुप सांग और लोक नृत्य के मुकाबले छह से नौ अक्तूबर तक होंगे। जिला स्तर की इन खेल और कल्चरल प्रतियोगिताओं में करीब 16 हजार और 14 हजार से अधिक छात्राएं भाग लेंगी।