फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध बनने के बाद भी मिलता रहेगा इस जाति का दर्जा

Tue, 07 Feb 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों को बड़ी राहत दी है। बौद्ध बनने के बाद भी इन लोगों का एससी दर्जा बरकरार रहेगा। उन्हें एससी वर्ग के तमाम लाभ मिलते रहेंगे। सरकार की ओर से कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों को हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म अपनाने पर एससी की मान्यता दे रखी है।
विज्ञापन


इसी संदर्भ में राज्य सरकार ने भी हिमाचल में अनुसूचित जाति के लोगों को यह राहत दी है। अनुसूचित जाति के लोग यदि बौद्ध धर्म अपनाते हैं तो उन्हें एससी वर्ग के जाति प्रमाण पत्र के साथ सभी सुविधाएं दी जाएंगी। कार्मिक विभाग ने प्रदेश के सभी विभागीय सचिवों, मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और बोर्र्डों-निगमों के चेयरमैन और प्रबंध निदेशकों को पत्र जारी कर जाति प्रमाणपत्र

जारी करने वाले अधिकृत अधिकारियों से इन निर्देशों का पालन कराने को कहा है। बता दें कि साल 2011 की जनगणना के मुताबिक हिमाचल की जनसंख्या 68,64,602 है। इसमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या 17,29,252 है। हिमाचल में 56 जातियों को एससी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें