फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबूतों के खेल में उलझी कंडक्टर भर्ती

Thu, 11 Dec 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों तक विधानसभा में हल्ले के बावजूद एचआरटीसी की कंडक्टर यानी टीएमपीए भर्ती सबूतों के खेल में उलझ गई है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने साफ कह दिया है कि सदन में इस विषय पर चर्चा लाने वाले महेंद्र सिंह धांधली से संबंधित सबूत दें अन्यथा वह भर्ती प्रक्रिया को नहीं रोकेंगे। उन्होंने सदन में भी इस बारे में तीन दिन का वक्त दिया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर पूर्व परिवहन मंत्री महेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने सारे सबूत चर्चा के दौरान सदन में रख दिए हैं। सरकार को इन पर गौर करना चाहिए। नहीं तो आने वाले दिनों में ये घोटाला सरकार की बदनामी का कारण बनेगा। जिस परीक्षा में पेपर सेट करने वाले अपने हों। जिसके प्रश्नपत्र में प्रश्न रिपीट हों और जहां एक ही चुनाव क्षेत्र को आधे से ज्यादा सीटें जा रही हों, वहां धांधली के सबूत और क्या होंगे?

महेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि परिवहन मंत्री ये बताएं कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इसी मसले पर किसके इस्तीफे की मांग उठी थी और क्यों? सरकार को ये भी बताना चाहिए कि विपक्ष के विधायकों से रोल नंबर मांगने वाला नंबर मंत्री के दफ्तर के किस कर्मचारी का है और उस पर अब तक क्या कार्रवाई हुई
विज्ञापन


आज पूरे हो जाएंगे इंटरव्यू
टीएमपीए के 680 पदों को भरने के लिए हो रही इस भर्ती के लिए आज इंटरव्यू का आखिरी दिन है। शुक्रवार को एचआरटीसी के तीन मंडलीय प्रबंधक दफ्तरों में साक्षात्कार पूरे हो जाएंगे। इसके बाद इसका अंतिम रिजल्ट बाहर आएगा। इससे पता चलेगा किस क्षेत्र से कितने भर्ती हुए?

तकनीकी शिक्षा बोर्ड में हड़कंप
जब से इस भर्ती परीक्षा की खामियां सामने आई हैं, तब से तकनीकी शिक्षा बोर्ड में भी हड़कंप की स्थिति है। अफसरों को इन खामियों का जवाब नहीं दिख रहा। एक अन्य खतरा ये है कि यदि कोई अभ्यर्थी इस प्रक्रिया को लेकर कोर्ट चला गया तो क्या होगा?
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें