लंबी खींचतान के बाद एसबीआई ने 1 जनवरी 2016 के बाद दुर्घटना में मृत कर्मियों के परिजनों को पांच लाख की राशि देने पर हामी भरी। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों के शत-प्रतिशत सैलरी अकाउंट खुलवाए जा रहे हैं। उन्हें उन बैंक खातों के अधीन मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
एसबीआई से 2010 के बाद और 2016 से पहले दुघर्टना में मारे गए पुलिस अधिकारियों के केस पर भी चर्चा की जा रही है। हालांकि, वह काफी पुराने हैं, जिसकी वजह से बैंक को दिक्कत आ रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि उनके लिए भी बीमा राशि जारी हो सके।