फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सावन बरवाल ने जीते 6 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक, लाखों के नकद इनाम किए अपने नाम

Sun, 21 Jan 2024 03:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल ने छह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। साथ ही साथ लाखों के नकद इनाम जीते हैं।
 
विज्ञापन
सावन बरवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोगिंदर नगर परमश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र एथलेटिक्स के लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल एक के बाद एक तमगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर जीत रहे हैं। लंबी दूरी के धावक ने प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर के पास वर्ष 2014 में पहला पदक पाईका राष्ट्रीय खेलों में महबूब नगर आंध्र प्रदेश में अपनी जीत के साथ हिमाचल प्रदेश की छाप भारत में आरंभ की थी। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री, फेडरेसन कप, नार्थ जोन राष्ट्रीय खेलों, राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स, इंटर स्टेट में मेडलों की झड़ी लगा दी। इस प्रतिभावान धावक ने अंतरराष्ट्रीय एशियन हाफ मैराथन, वेलफास्ट प्रतियोगिता में लंदन से लेकर संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग में भारत का परचम, किनिया, ईथोपिया, जापान, चाईना युगांडा, मोरक्को के धावक जो दुनिया के माहिर माने जाते हैं को बुरी तरह चौंका दिया। 

सावन बरवाल ने मुंबई मे टाटा हाफ मैराथन 21km को 1 घंटा 4 मिनट मे पूरा करके स्वर्ण पदक के साथ एक लाख का नगद कैश जीता, टाटा द्वारा आयोजित दिल्ली, कोलकाता व मुंबई तीनों मैराथन के विजेता सावन बरवाल रिलाइंस द्वारा स्पॉन्सर हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया यह प्रतिभावान धावक लगातार मेरे संपर्क में है। आने वाले अन्य प्रतियोगिताओं में भारत के लिए कई पदक जीतने वाला है। सावन की इस जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के राज्य सचिव जीवन ठाकुर ने बधाई दी है तथा परिवार के हर सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें