फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बैठी थीं इंदु, बिना सिफारिश हमने बनाया प्रदेशाध्यक्ष: सत्ती

Sat, 20 Jul 2019 06:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
सतपाल सत्ती
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि इंदु गोस्वामी से कभी किसी ने इस्तीफा नहीं मांगा, हमने तो उन्हें महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। जब प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, तो इंदु गोस्वामी घर पर बैठी हुई थीं।

विज्ञापन


किसी ने उनकी सिफारिश भी नहीं की थी। सत्ती ने कहा कि इंदु गोस्वामी पुरानी कार्यकर्ता हैं और उन्होंने पार्टी के लिए अच्छा काम किया है। कुछ हल्का फुल्का मनमुटाव होता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं की त्यागपत्र दे दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इंदु गोस्वामी ने त्यागपत्र देने से पहले भी एक-दो बार इस्तीफे को लेकर बातचीत की थी। इस बार उनका त्यागपत्र आया तो उसे स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कमान धनेश्वरी ठाकुर को सौंपी गई है। धनेश्वरी जिप सदस्य रह चुकी हैं और इससे पहले चेयरपर्सन भी रहीं। सत्ती ने कहा कि ये पार्टी का आंतरिक मामला है, इसको लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें