फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की तर्ज पर नाथपा में सतलुज की आरती

विज्ञापन
नाथपा झाकड़ी डैम साइट पर शुक्रवार शाम को सतलुज नदी की आरती करते हुए। संवाद 
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश के नाथपा झाकड़ी डैम साइट पर शुक्त्रस्वार शाम गंगा आरती की तर्ज पर सतलुज आराधना की गई।
विज्ञापन

शुक्त्रस्वार को 1,500 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना के नाथपा डैम में सतलुज आराधना में एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। नाथपा डैम पहुंचने पर किन्नौर के वाद्य यंत्रों के साथ सीएमडी का स्वागत किया गया।
नंद लाल ने अधिकारियों के साथ नदी के समीप जाकर मंत्रोच्चारण के साथ सतलुज की आराधना की। इस साल सतलुज नदी की आराधना वेद मंत्रों के उच्चारण से पारंपरिक विधि-विधान से की गई।
विज्ञापन

मुख्य आचार्य राघव शर्मा की अगुवाई में आचार्यों की टोली ने मंत्रोच्चारण के साथ धूप आरती,
झार आरती और तांडव आरती कर सतलुज नदी की आराधना की गई।
झाकड़ी परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी ने बताया कि आराधना बनारस और हरिद्वार से आए पंडितों ने की।?हर साल स्थापना दिवस पर आराधना की जाती है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दो साल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

सतलुज आराधना एसजेवीएन की झाकड़ी परियोजना में 2018 से शुरू की गई थी। इस दौरान सतलुज नदी का पूजन करके प्रदेश की भलाई और विकास के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इससे पहले सीएमडी नंद लाल ने नाथपा स्कूल का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर निदेशक गीता कपूर, परियोजना प्रमुख नाथपा झाकड़ी रवि चंद्र नेगी, महा प्रबंधक मानव संसाधन प्रवीण नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर नंद लाल ने बताया कि स्कूल भवन बनने से कर्मचारियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बच्चों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें