फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satish Kaushik News: छह माह पहले ही मनाली आए थे कौशिक, पर्यटन नगरी से था गहरा नाता

Thu, 09 Mar 2023 09:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

सतीश कौशिक अपनी अंतिम फिल्म इमरजेंसी में कंगना रणौत के साथ पूर्व मंत्री जगजीवन राम का रोल कर रहे थे। कंगना रणौत ने कौशिक को मनाली में अपने घर डिनर पर भी बुलाया था। 
विज्ञापन
मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक(फाइल) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन से जहां फिल्म जगत में शोक है, वहीं देवभूमि में भी उनके चाहने वालों में मायूसी है। वे करीब छह माह पहले ही मनाली आए थे। सतीश कौशिक अपनी अंतिम फिल्म इमरजेंसी में कंगना रणौत के साथ पूर्व मंत्री जगजीवन राम का रोल कर रहे थे। कंगना रणौत ने कौशिक को मनाली में अपने घर डिनर पर भी बुलाया था। सतीश कौशिक का मनाली से पुराना नाता रहा है। मौका मिलते ही छुट्टियां मनाने मनाली पहुंच जाते थे। शुरुआत में अनिल कपूर की मोहब्बतें फिल्म में अनिल कपूर का स्पॉट व्बॉय बनकर भी मनाली आए थे। यहां एक महीना रुके। शूटिंग से छुट्टी होते ही अनिल कपूर होटल चले जाते, लेकिन कौशिक मनाली के हिडिंबा मंदिर और वशिष्ठ आदि स्थानों पर भ्रमण के लिए निकल जाते थे।

विज्ञापन


उन्हें मनाली इतना रास आया कि वह अक्सर यहां आते रहते थे। वर्ष 2002 में सलमान खान के साथ तेरे नाम फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने यहां आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से सलमान खान को नहीं ला पाए, लेकिन फिल्म की अभिनेत्री भूमिका चावला के साथ उन्होंने यहां सीन शूट किए। वर्ष 1993 में अनिल कपूर की रूप की रानी चोरों का राजा का निर्देशक बनने पर वे यूनिट के साथ यहां आए तो हामटा की पहाड़ियों पर जाकर उन्होंने फिल्म के कुछ सीन फिल्माए। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने कहा कि सतीश कौशिक बहुत ही हंसमुख व्यक्ति थे। जैसा वे फिल्मों में थे, निजी जिंदगी में भी उनका बातचीत करने का अंदाज उतना ही चुटकीला था।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें