फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पांच सितारा होटल से लिखी जाएगी हिंदी की इबारत, सांसद आज पहुंचेंगे धर्मशाला

Mon, 02 Oct 2023 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

संसदीय राजभाषा समिति का मुख्य उद्देश्य सरकार के कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करना है। इस समीक्षा के लिए उपसमिति ने फाइव स्टार होटल को चुना है।
विज्ञापन
फाइव स्टार होटल हायत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल, हरियाणा और पंजाब स्थित केंद्र सरकार के 20 दफ्तरों में हिंदी के कामकाज को बेहतर बनाने की इबारत धर्मशाला के फाइव स्टार होटल से लिखी जाएगी। 3 से 6 अक्तूबर तक देश के 11 सांसद धर्मशाला के फाइव स्टार होटल हायत में हिंदी के कामकाज पर मंथन करेंगे। ये सांसद संसदीय राजभाषा समिति की 16 सदस्यीय दूसरी उपसमिति के सदस्य हैं। इस समिति का मुख्य उद्देश्य सरकार के कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करना है।

विज्ञापन


इस समीक्षा के लिए उपसमिति ने फाइव स्टार होटल को चुना है। सांसद 2 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचेंगे और 6 अक्तूबर तक हायत होटल में रहेंगे। निरीक्षण के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में चल रहे पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, रेलवे बोर्ड, दूरदर्शन, आकाशवाणी, डाक विभाग, भारतीय खाद्य निगम, एनएचपीसी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र सहित करीब 20 विभागों के कार्यालयों के अध्यक्ष प्रस्तुति देंगे।

धर्मशाला आने वाली संसदीय राजभाषा समिति की 16 सदस्यीय उपसमिति के उपाध्यक्ष लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब हैं। लोकसभा सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी इस उप समिति की संयोजक हैं। सांसद रंजनबेन भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह, मनोज कुमार तिवारी, के. राम मोहन नायडू, सुशील कुमार गुप्ता, दुर्गा दास उइके, ज्योतिर्मय सिंह महतो, संगीता यादव और कुलदीप राय शर्मा उप-समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचेंगे सांसद : सेठी
भारतीय खाद्य निगम के धर्मशाला मंडल के प्रबंधक तपस रंजन सेठी ने माना कि संसदीय राजभाषा समिति की 16 सदस्यीय उपसमिति के सदस्य धर्मकोट स्थित फाइव स्टार होटल हायत में रुकेंगे। सदस्य 2 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचेंगे। उनका 6 अक्तूबर तक रुकने का कार्यक्रम है। 3 से 6 अक्तूबर तक हायत होटल में बैठकें होंगी।

धर्मशाला में सरकारी रेस्ट हाउस में रुके थे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जून 2022 को जब देश भर के मुख्य सचिवों की बैठक लेने धर्मशाला आए थे तो वह सरकारी सर्किट हाउस धर्मशाला में दो रात रुके थे। मोदी जिस सर्किट हाउस धर्मशाला में दो रात रुके थे, उसका एक दिन का किराया 650 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें