फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat: 28 अगस्त को पीएम के साथ मन की बात कार्यक्रम से जुड़ेगी शिमला की संजीवनी समिति

Wed, 24 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

शिमला जिले के रोहडू की समाज सेवी संस्था संजीवनी सहारा समिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात कार्यक्रम में सीधे जुड़ेगी। लाइव सेशन कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी रोहड़ू के कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से होगा। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 28 अगस्त को शिमला जिले के रोहडू की समाज सेवी संस्था संजीवनी सहारा समिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात कार्यक्रम में सीधे जुड़ेगी। लाइव सेशन कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी रोहड़ू के कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से होगा। लाइव सेशन के लिए पूरे देश से 12 संस्थाओं को शामिल किया गया है। इनमें रोहड़ू की संजीवनी सहारा समिति भी शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संबंध में संस्था को मंजूरी पत्र मंगलवार को आया है।  संजीवनी सहारी समिति रोहड़ू का गठन 11 जनवरी 2013 को हुआ। मौजूदा समय में समिति के पास 200 सक्रिय सदस्य हैं। समिति की ओर से अब तक सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की सहायता की गई है।

विज्ञापन


30 लाख रुपये से अधिक की राशि अब तक खर्च की गई है। जरूरतमंद लोगों की सहायता संस्था के सदस्य स्वयं अपनी जेब से धनराशि एकत्र कर करते हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह भी करवाया जाता है। समाज सेवा में अग्रणी रहने पर संस्था को मन की बात कार्यक्रम के लिए चुना है। संजीवनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ लाइव सेशन में जुड़ना संस्था के लिए गौरव का पल है। मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी सूचना आई है। लाइव सेशन खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें