फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजय सिंह चौहान बोले- किसानों-बागवानों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहेंगे

Wed, 22 Feb 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक शिमला के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बुधवार को शिमला के कसुम्पटी स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय में कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
संजय सिंह चौहान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक शिमला के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बुधवार को शिमला के कसुम्पटी स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर संजय सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित कर किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की किसानों, बागवानों एवं कामगारों के लिए हितकारी ऋ ण योजनाओं को कुशलतापूर्वक कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक सचिन कंवल ने बैंक की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। बैंक के महाप्रबंधक राज नारायण जमाल्टा इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें