फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कृषि विकास बैंक के चेयरमैन बने कांगड़ा के संजय सिंह चौहान

Tue, 21 Feb 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
संजय सिंह चौहान ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान नियुक्त किए गए हैं। चौहान जिला कांगड़ा के पालमपुर के सलोह गांव के निवासी हैं। चौहान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष भी हैं और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह के अध्यक्ष भी हैं। पूर्व में कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं। वह युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन


28 वर्ष की उम्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं। पेशे से संजय सिंह चौहान अधिवक्ता हैं। छात्र राजनीति के समय से मुख्यमंत्री के करीबी और विश्वासपात्र हैं।   राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक अध्यक्ष बनने के बाद संजय सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें