वक्फ बोर्ड नहीं देगा पैसा : कुतुबदीन
वक्फ बोर्ड के संपदा अधिकारी कुतुबदीन ने कहा कि इस मस्जिद में कमेटी ने अवैध निर्माण किया है और कोर्ट से भी कमेटी को ही अवैध निर्माण गिराने के आदेश हुए हैं। इसके लिए बोर्ड पैसा नहीं देगा। गिराने का काम वक्फ बोर्ड की निगरानी में किया जाएगा।
संजौली में वक्फ बोर्ड की 156 बीघा जमीन नहीं, सोसायटी का दावा गलत
वक्फ बोर्ड ने संजौली की रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के दावे का खंडन किया है। सोसायटी ने शनिवार को आयुक्त कोर्ट की सुनवाई के दौरान पार्टी बनाए जाने को लेकर चली बहस के दौरान दावा किया था कि संजौली मस्जिद वक्फ बोर्ड की जमीन पर नहीं बनी है। यह सरकारी जमीन पर बनी है। दावा किया था कि संजौली में वक्फ बोर्ड की करीब 156 बीघा जमीन है। हालांकि, इस पर बोर्ड ने कहा कि संजौली में इतनी जमीन वक्फ बोर्ड के नाम नहीं है। बोर्ड के संपदा अधिकारी कुतुबदीन ने कहा कि संजौली में 156 बीघा जमीन वक्फ बोर्ड के नाम होने का दावा गलत है। बोर्ड के नाम संजौली में काफी कम जमीन है।