फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संजौली बना अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबाल चैंपियन, चार दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

Fri, 24 Nov 2023 09:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
संजौली बना अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबाल चैंपियन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय ऊना में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की चार दिवसीय पुरुष वॉलीबाल चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें राजकीय महाविद्यालय संजौली ने प्रथम और राजकीय महाविद्यालय सीमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संजौली ने 3-0 से राजकीय महाविद्यालय सीमा पर विजय प्राप्त की। वहीं मंडी कॉलेज ने 3-0 से आरटीटीआई साराभाई को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेश की 51 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में राज्य राफ्टिंग एसोसिएशन अध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्राचार्य सतीश कुमार बंसल ने प्रो. राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका पर उनका धन्यवाद दिया। प्रो. बंसल ने एचपीयू ऑब्जर्वर और स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. शमशेर राठौर के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों और टीम प्रभारियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


बैडमिंटन में कांगड़ा, कबड्डी में बनीखेत जीता
वहीं, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में पुरुष वर्ग की 25वीं अंतर बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रगति नगर ने हमीरपुर को 2-0 से, कांगड़ा ने पांवटा साहिब को 2-0 के अंतर से हराया। वहीं सुंदरनगर ने रोहड़ू को 2-1 और टेबल टेनिस में कल्लू ने तलवार काॅलेज को 3-1 के अंतर से शिकस्त दे दी। सुंदरनगर ने प्रगति नगर को 3-0, कल्लू ने पांवटा साहिब को 3-1, कांगड़ा ने सुंदरनगर को 3-2 से हरा दिया। कबड्डी में बनीखेत काॅलेज ने किन्नौर को 59-25, अंबोटा ने लाहौल-स्पीति को 47-35, रोहड़ू ने हमीरपुर को 41-31, बनीखेत ने सुंदरनगर को 44-34, चंबा ने प्रगति नगर को 39-33 से हराया। जबकि वॉलीबाल में चंबा ने अंबोटा को 2-0, तलवार ने बिलासपुर को 2-0, रोहडू ने कुल्लू को 2-0, चंबा ने कांगड़ा को 2-0, हमीरपुर ने पावंटा साहिब को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बास्केटबाल में बनीखेत ने लाहौल-स्पीति को 24-9, कुल्लू ने हमीरपुर को 40-18 और पांवटा साहिब ने कांगड़ा को 45-23 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें