प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली बेटियों को अब सेनेटरी नैपकिन लेने के लिए शर्मिंदगी या झिझक का सामना नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल के सरकारी स्कूल-कॉलेजों में सेनेटरी वैंडिंग मशीनें लगाने की तैयारी है।
इस मशीन में पैसा डालकर आसानी से सेनेटरी नैपकिन प्राप्त हो जाएगा। इसके अलावा एक अलग मशीन में प्रयोग किए गए नैपकिन को नष्ट करने की सुविधा भी मिलेगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार ने यह नई योजना शुरू की है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत एक निजी कंपनी को सूबे के शिक्षण संस्थानों में मशीनें लगाने का काम सौंपा गया है। स्कूल-कॉलेज के कैंपस के अलावा लड़कियों के हॉस्टलों में भी इन मशीनों को लगाने की योजना है।