फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रदेश में स्थापित की जाए संगीत नाटक अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोष्ठी में रंग कर्मियों का सरकार से आग्रह
विज्ञापन

सांस्कृतिक विरासत संरक्षित करने का नहीं हुआ प्रयास : केदार ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रंग कर्मियों ने हिमाचल संगीत नाटक अकादमी की स्थापना की मांग की है। राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त एवं प्रख्यात रंग निर्देशक केदार ठाकुर ने अपने व्याख्यान के दौरान यह आग्रह प्रदेश सरकार से किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय स्तर की किसी समर्पित संस्था की ओर से हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का कोई प्रयास नहीं हुआ है जो दुर्भाग्य पूर्ण है। वह गेयटी में इमोशंस ग्लोबल आर्ट थियेटर शिमला और अनाड़ी फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की ओर से रंगमंच को लेकर आयोजित थियेटर गोष्ठी में बोल रहे थे। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि स्वयं सेवक संघ के हिमाचल प्रांत के प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद गौरव शर्मा उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रसिद्ध रंग कर्मी समीक्षक श्रीनिवास जोशी ने की। इसमें रंगमंच से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर जैसे भारतीय रंगमंच के जाने माने रंग निर्देशक अभिनेता बादल सरकार के रंगकर्म पर चर्चा की गई। इसमें वक्ताओं के तौर पर रंगकर्म से जुड़ी विभिन्न हस्तियां मौजूद रहीं। इसमें संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित केदार ठाकुर, रंगमंच और फिल्म के अभिनेता संजय सूद, रंग निर्देशक भूपेंद्र शर्मा, रंग कर्मी एवं लेखिका भारती कुठियाला, रंग निर्देशक प्रवीण चांदला, कमल और निर्देशक अजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें