फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: संधोल की टीम ने जीती शहीद विजय कुमार मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Thu, 16 Jan 2025 03:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)

सार

हमीरपुर जिले की भुक्कड़ पंचायत में हुई दो दिवसीय शहीद विजय कुमार मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मंडी जिला की संधोल टीम विजेता और मेजबान भुक्कड़ की टीम उप विजेता बनी। 
विज्ञापन
शहीद विजय कुमार मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की भुक्कड़ पंचायत में हुई दो दिवसीय शहीद विजय कुमार मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मंडी जिला की संधोल टीम विजेता और मेजबान भुक्कड़ की टीम उप विजेता बनी। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच भुक्कड़ और समीरपुर की टीम के बीच खेला गया। इसमें भुक्कड़ की टीम ने समीरपुर को 2-1 के अंतर से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच में मंडी जिले की संधोल की टीम और महल की टीम में कांटेदार टक्कर हुई। संधोल की टीम ने महल को 2-1 के अंतर से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में संधोल के खिलाड़ियों को पूरे तालमेल के साथ खेलते हुए मेजबान भुक्कड़ को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह में भुक्कड़ पंचायत के प्रधान किशोर चंद बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से जहां युवा वर्ग शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत होगा, वहीं खेल भावना भी पैदा होगी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की व 1100 रुपये अपनी ओर से दिए। इस प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि किशोर चंद ने विजेता टीम संधोल को 7100 रुपये व उप विजेता टीम भुक्कड़ को 5100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अमित कुमार संधोल व सर्वश्रेष्ठ लिबरो के रूप में सुमित बंटी को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें