फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..जब ऋषि कपूर के गले मिले पुलकित सम्राट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिल्सक्वीन पहुंचे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और पुलकित सम्राट जब आमने सामने आए तो नजारा देखने वाला था। फिल्म ‘सनम रे’ की यूनिट कल्पा में शूटिंग पूरी करने के बाद बचे हुए फिल्म के शॉट्स फिल्माने के लिए एक बार फिर हिल्सक्वीन पहुंच गई है। वीरवार को वुडविला पैलेस में सारा दिन शूटिंग का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


वुडविला पैलेस में मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर और फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले पुलकित सम्राट पर शॉट्स फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर और पुलकित सम्राट गले मिलते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी शहर के पुराने स्कूलों में एक माने जाने वाले चेल्सी स्कूल में फिल्म के महत्वपूर्ण अंश फिल्माए गए हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह शिमला में जारी रहेगी शूटिंग

दिसंबर में करीब एक सप्ताह तक चेल्सी स्कूल में बनाए गए सेट पर फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग की गई थी। इसके बाद यूनिट ने कल्पा की तरफ रुख किया। यहां फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं यामी गौतम पर शॉट्स फिल्माए गए। अगले एक सप्ताह तक शिमला में शूटिंग जारी रहेगी। ऋषि कपूर और पुलकित सम्राट पर फिल्म के महत्वपूर्ण शॉट्स फिल्माए जाएंगे।

पुलकित सम्राट इससे पहले फुकरे मूवी में काम कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें खूब पहचान मिली। मृगदीप सिंह लांबा के निर्दशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। पुलकित बिट्टु बॉस, जय हो, ओ तेरी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। बिट्टु बॉस उनकी पहली फिल्म थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें